Posts

Showing posts from February 15, 2019

वीर शहीद

Image
पुलवामा में आज पाक ने , कायर करतूत कराई है । निहत्थे सैनिक दल के ऊपर ,  विस्फोटक बरसाई है  ।। चिथड़े चिथड़े बिखर गये तब , दृश्य विभित्स दिखाया है । अमर शहीद हुए चालीसों ,  सदमे में देश समाया है ।। क्षत विक्षत शव देख-देखकर ,   बलिदानी वीर सपूतों के दिल भी दहल गये होगें ,        तब अमरापुर के दूतों के ।। हुआ आज आतंकी हमला ,   जन जन का खून है खौल रहा । समय सब्र  का रहा नहीं ,         हर भारतवासी बोल रहा ।। पाक प्रायोजित करतूतों का ,        मुंहतोड़ जवाब जरुरी है । छप्पन इंची सीने वाले ,       आपकी क्या मजबूरी है  ।। सवा अरब जन साथ हैं आपके ,  एसी करनी करदे तू , कट्टरपंथी कठमुल्लों की ,    कब्र खोद और भर दे तू ।। सर्जीकल स्ट्राइक एकबार की ,    इससे कुछ नहीं होना है । अबकी बार दिखादे दमखम ,   सम्पूर्ण सफाया करना है ।। आज इन पंक्तियों को लिखने में भी आँसू आ रहे थे ;  निःशब्द                                                                                                😢😢       अमरदीप

A list of Blog Posts (Playlist)

Show more

Follow us on Twitter

आपकी आगंतुक संख्या