Posts

Showing posts with the label फिरोज़ी होठों - धर्मवीर भारती // Firozi Honth by Dharmveer Bharti LovePoetry Honth Hoth Oth

फिरोज़ी होठ - धर्मवीर भारती // Firozi Honth by Dharmveer Bharti

Image
बरबाद मेरी ज़िन्दगी इन फिरोज़ी होठों पर गुलाबी पाँखुरी पर हल्की सुरमई आभा कि ज्यों करवट बदल लेती कभी बरसात की दुपहर इन फिरोज़ी होठों पर तुम्हारे स्पर्श की बादल-धुली कचनार नरमाई तुम्हारे वक्ष की जादू भरी मदहोश गरमाई तुम्हारी चितवनों में नर्गिसों की पाँत शरमाई किसी की मोल पर मैं आज अपने को लुटा सकता सिखाने को कहा मुझसे प्रणय के देवताओं ने तुम्हें आदिम गुनाहों का अजब-सा इन्द्रधनुषी स्वाद मेरी ज़िन्दगी बरबाद ! अन्धेरी रात में खिलते हुए बेले-सरीखा मन मृणालों की मुलायम बाँह ने सीखी नहीं उलझन सुहागन लाज में लिपटा शरद की धूप जैसा तन पँखुरियों पर भँवर-सा मन टूटता जाता मुझे तो वासना का विष हमेशा बन गया अमृत बशर्ते वासना भी हो तुम्हारे रूप से आबाद मेरी ज़िन्दगी बरबाद ! गुनाहों से कभी मैली पड़ी बेदाग तरुणाई — सितारों की जलन से बादलों पर आँच कब आई न चन्दा को कभी व्यापी अमा की घोस कजराई बड़ा मासूम होता है गुनाहों का समर्पण भी हमेशा आदमी मजबूर होकर लौट आता है जहाँ हर मुक्ति के, हर त्याग के, हर साधना के बाद मेरी ज़िन्दगी बरबाद !  फिरोज़ी होठ - : धर्मवीर भारती     

A list of Blog Posts (Playlist)

Show more

Follow us on Twitter

आपकी आगंतुक संख्या