Posts

Showing posts from August, 2021

जब वसुदेव को NGT की पुलिस ने गिरफ्तार करना चाहा - व्यंग #AmardeepSahuDeep

Image
 भीषण वर्षा  की रात में कंश का कारागार श्री कृष्ण का जन्म हो चुका है। वसुदेव उन्हें टोकरी में रखकर गोकुल ले जाने के लिए तैयार हैं। टोकरी सिर पर रखकर वसुदेव ने देवकी से विदा ली।   नदी पार करने क लिए उन्होंने यमुना में पाँव रखा।  वे जैसे-जैसे आगे जा रहे थे, यमुना का जल-स्तर बढ़ने लगा।  अचानक उन्हें लगा कि वर्षा के कारण भीग रहे बालक के ऊपर किसी ने छाता तान दिया है।  उन्होंने सिर घुमाकर देखा तो शेषनाग जी ने हल्की सी मुस्कान के साथ उन्हें प्रणाम किया।   वासुदेव को लगा कि नदी का जल-स्तर कुछ ही छणों में उनके गले तक पहुँच जायेगा।  उन्हें लगा कि मृत्यु तय है, परन्तु यह क्या ? ऊपर तक जाकर यमुना का जल बालक के पाँव छूकर उतरने लगा और नीचे ही होता गया।   वसुदेव ने आसानी से नदी पार की और गोकुल पहुँच गये। यशोदा और नंद के घर बालक को सुलाया और वापस मथुरा की ओर चल पड़े।  एकबार फिर नदी का जल-स्तर उत्तर गया और वे आसानी से इस पार आ गए।  नदी से निकलकर देखते हैं कि पुलिस का एक दस्ता उनकी प्रतीक्षा कर रहा था।  दस्ते से निकलकर इंस्पेक्टर साहब ने उन्हें हथकड़ी लगानी चाही तो वे बोले, ''इसकी क्या ज़रूरत थी ? म

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय हिंदी प्रवेश परीक्षा-2021

  जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय हिंदी प्रवेश परीक्षा-2021 40 of 40 points   1) 'लहरों के राजहंस' के लेखक हैं -  * 1/1 मोहन राकेश   नागार्जुन भीष्म साहनी जयशंकर प्रसाद Feedback इस ऐतिहासिक नाटक का प्रकाशन वर्ष 1963 ई. है | प्रमुख पात्र हैं - नंद, सुंदरी, अलका, श्यामांग, आनंद | इस नाटक में गौतम बुद्ध के सौतेले भाई 'नंद' का अंतर्द्वंद्व अंकित हुआ है जिसे अपनी पत्नी सुंदरी के आकर्षण और भाई गौतम के प्रभाव के बीच वह झेलता है | इसके केंद्र में 'पुरुष-नारी' के सम्बन्धों की समस्या है |   2) 'माटी की मूरते' किस विधा की रचना है ?  * 1/1 नाटक रेखाचित्र   उपन्यास कहानी Feedback यह रामवृक्ष बेनीपुरी का प्रसिद्ध 'रेखाचित्र' है |   3) आदिकाल को 'बीजवपन काल' किसने कहा है -  * 1/1 रामचंद्र शुक्ल हजारीप्रसाद द्विवेदी बच्चन सिंह महावीरप्रसाद द्विवेदी   Feedback विकल्प में उपस्थित अन्य विद्वानों द्वारा आदिकाल का नामकरण इस प्रकार है - रामचंद्र शुक्ल - 'वीरगाथाकाल' हजारीप्रसाद द्विवेदी - 'आदिकाल' बच्चन सिंह - 'अपभ्रंश काल : जातीय स

A list of Blog Posts (Playlist)

Show more

Follow us on Twitter

आपकी आगंतुक संख्या