जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय हिंदी प्रवेश परीक्षा-2021

 जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय हिंदी प्रवेश परीक्षा-2021

40 of 40 points
1) 'लहरों के राजहंस' के लेखक हैं - *
1/1
Feedback
इस ऐतिहासिक नाटक का प्रकाशन वर्ष 1963 ई. है | प्रमुख पात्र हैं - नंद, सुंदरी, अलका, श्यामांग, आनंद | इस नाटक में गौतम बुद्ध के सौतेले भाई 'नंद' का अंतर्द्वंद्व अंकित हुआ है जिसे अपनी पत्नी सुंदरी के आकर्षण और भाई गौतम के प्रभाव के बीच वह झेलता है | इसके केंद्र में 'पुरुष-नारी' के सम्बन्धों की समस्या है |
2) 'माटी की मूरते' किस विधा की रचना है ? *
1/1
Feedback
यह रामवृक्ष बेनीपुरी का प्रसिद्ध 'रेखाचित्र' है |
3) आदिकाल को 'बीजवपन काल' किसने कहा है - *
1/1
Feedback
विकल्प में उपस्थित अन्य विद्वानों द्वारा आदिकाल का नामकरण इस प्रकार है -
रामचंद्र शुक्ल - 'वीरगाथाकाल'
हजारीप्रसाद द्विवेदी - 'आदिकाल'
बच्चन सिंह - 'अपभ्रंश काल : जातीय साहित्य का उदय '
4) 'अँधेरे में' कविता में निम्न में से किस का प्रयोग हुआ है -
1/1
Feedback
मुक्तिबोध की प्रसिद्ध रचना है | इसका पहला प्रकाशन 'आशंका के द्वीप अँधेरे में' नाम से 'कल्पना' पत्रिका में हुआ था |
5) ऊष्म व्यंजन है - *
1/1
Feedback
- ऊष्म व्यंजन - श, ष, स, ह
- अन्तः स्थ व्यंजन - य, र, ल, व
6) पीतांबर में कौन-सा समास है- *
1/1
Feedback
- पीतांबर - 'पीत है अंबर जिसका (श्री कृष्ण )
"जिस समस्त पद में कोई पद प्रधान ना हो, दोनों पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करें, वहां बहुव्रीहि समास होता है |"
7) किसकी भाषा को संध्या भाषा भी कहा गया है- *
1/1
Feedback
- सिद्धों की भाषा को 'संध्या भाषा' नाम मुनिदत्त तथा अद्वयवज्र ने दिया था |
- सिद्धों की भाषा को 'संधा भाषा' नाम पं. विधुशेखर शास्त्री ने दिया था |
8) "प्रेमकथा यही भांति विचारहु बुझि लेउ जो बुझै पारहु " किसकी पंक्ति है - *
1/1
Feedback
- यह पंक्ति 'पद्मावत' से है |
9) 'कृष्ण गीतावली' किसकी रचना है - *
1/1
Feedback
- कृष्णगीतावली की रचना 'ब्रजभाषा' में तथा 61 छंदों में हुई है |
10) नए जमाने की मुकरी' किसने लिखी - *
1/1
Feedback
भारतेन्दु नवजागरण के अग्रदूत माने जाते है
11) महादेवी वर्मा को किस कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला - *
1/1
Feedback
- हिंदी के क्षेत्र में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला लेखिका महादेवी वर्मा है | उन्हें वर्ष 1982 ई. में 'यामा' पर यह पुरस्कार प्राप्त हुआ |
- ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाली द्वितीय महिला लेखिका 'कृष्णा सोबती' है, उन्हें वर्ष 2017 में सम्पूर्ण साहित्य के लिए यह पुरस्कार मिला था |
12) नासिरा शर्मा को किस उपन्यास पर साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला - *
1/1
Feedback
- 2016 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा
- 2019 में 'कागज की नाव ' कृति पर व्यास सम्मान
13) 'पहेली' फिल्म किस लेखक की कहानी पर आधारित है - *
1/1
Feedback
यह विजयदान देथा की कहानी 'दुविधा' पर आधारित है |
14) 'बाला बोधिनी' पत्रिका किसने प्रकाशित की - *
1/1
Feedback
इसका प्रकाशन वर्ष '1874 ई.' है | यह पत्रिका महिलाओं से सम्बंधित है |
- भारतेन्दु की अन्य पत्रिका
-कविवचन सुधा (1868 ई. )
-हरिश्चंद्र मैगज़ीन (हरिश्चंद्र चंद्रिका ) -(1873 ई. )
15) 'हिंदुस्तान' दैनिक पत्र के सम्पादक है - *
1/1
16) 'कामायनी एक पुनर्विचार' किसकी पुस्तक है - *
1/1
Feedback
इसका प्रकाशन वर्ष है - 1961 ई. |
मुक्तिबोध मार्क्सवादी समीक्षक है | उनकी अन्य आलोचनात्मक कृतियां हैं -
- नयी कविता का आत्मसंघर्ष तथा अन्य निबंध (1964 ई. )
- नये साहित्य का सौंदर्यशास्त्र (1971 ई. )
17) विरेचन का सिद्धांत किसका है - *
1/1
Feedback
कला के क्षेत्र में विरेचन करुणा एवं भय को निष्कासित कर भावात्मक विश्रांति और भावात्मक परिष्कार करती है |
18) 'पहाड़ पर लालटेन' किसकी रचना है - *
1/1
Feedback
यह काव्यसंग्रह है |
19) 'कबीरा खड़ा बाजार में' किसका नाटक है - *
1/1
Feedback
कबीर के व्यक्तित्व पर आधारित है | प्रकाशन वर्ष - 1981 ई.
20) 'उपनिवेश में स्त्री' किसकी पुस्तक है- *
1/1
Feedback
यह प्रभा खेतान की आलोचनात्मक कृति है | इनकी प्रसिद्ध आत्मकथा है - 'अन्या से अनन्या तक'
21) 'विनय पत्रिका' की भाषा है - *
1/1
Feedback
यह तुलसीदास की रचना है |
22) बादशाह जहांगीर की प्रशस्ति में किसने लिखा - *
1/1
Feedback
- केशवदास की रचना है 'जहाँगीर जस चंद्रिका' जो कि जहाँगीर का प्रशस्तिगान है | इसमें जहाँगीर के दरबार का वर्णन है | यह 1612 ई. में प्रकाशित हुई थी |

- मतिराम भी जहाँगीर के दरबारी कवि रहे है और उनके लिए उन्होंने 'फूल मंजरी' नामक कृति भी लिखी, जिसमें एक-एक फूल का वर्णन है, यह जहाँगीर का प्रशस्तिगान नहीं है |

• इस प्रश्न का सर्वाधिक उचित उत्तर 'केशवदास' है |
23) 'हंस' पत्रिका कहाँ से निकलती है - *
1/1
Feedback
वर्तमान में संजय सहाय के सम्पादन में 'हंस' पत्रिका 'अक्षर प्रकाशन' दिल्ली से निकलती है | यह पत्रिका सर्वप्रथम प्रेमचंद के सम्पादन में 'सरस्वती प्रेस' बनारस (काशी) से प्रकाशित हुई थी | पाँचवे दशक में यह बंद हो गई थी | वर्ष 1886 ई. में राजेंद्र यादव ने इसका पुनर्प्रकाशन दिल्ली से आरम्भ किया तथा 2013 तक इसके सम्पादक रहे |

-'हंस' नाम जयशंकर प्रसाद ने दिया था |
24) 'ध्रुवस्वामिनी' किसका नाटक है - *
1/1
Feedback
इस नाटक में अनमेल विवाह, तलाक एवं पुनर्विवाह की समस्या को उठाया गया है | कुछ विद्वान् इस नाटक से समस्या नाटक का प्रवर्त्तन मानते है |
25) 'चंद्रकांता' किसका उपन्यास है - *
1/1
Feedback
देवकीनंदन खत्री को तिलस्मी-ऐयारी उपन्यासों का प्रवर्त्तक माना जाता है | उनके प्रसिद्ध उपन्यास हैं- 'चंद्रकांता' और 'चंद्रकांता संतति' |

आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने लिखा है -
"चंद्रकांता पढ़ने के लिए ही न जाने कितने उर्दूजीवी लोगों ने हिंदी सीखी | चंद्रकांता पढ़ चुकने पर वे चंद्रकांता की किस्म की कोई किताब ढूंढने में परेशान रहते थे | शुरू-शुरू में चंद्रकांता और चंद्रकांता संतति पढ़कर न जाने कितने नवयुवक हिंदी के लेखक हो गए |चंद्रकांता पढ़कर वे हिंदी की और प्रकार की साहित्यिक पुस्तकें भी पढ़ चले और अभ्यास हो जाने पर कुछ लिखने भी लगे |"
26) 'कलम का सिपाही' किस विधा की रचना है - *
1/1
Feedback
इसके रचनाकार अमृतराय है, जो प्रेमचंद के पुत्र है | यह रचना प्रेमचंद के जीवन पर आधारित जीवनी है | इसका प्रकाशन वर्ष 1962 ई. है | वर्ष 1963 ई. में इस जीवनी को 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' से पुरस्कृत किया गया |
27) अध्यापक पूर्ण सिंह किस युग के निबंधकार हैं - *
1/1
Feedback
इनके महत्वपूर्ण निबंध हैं -
- आचरण की सभ्यता
- मजदूरी और प्रेम
-सच्ची वीरता
- पवित्रता
- कन्यादान
- अमरीका का मस्त कवि वाल्ट व्हिटमैन
28) रससूत्र के व्याख्याता है- *
1/1
Feedback
भरतमुनि के रससूत्र "विभावानुभावव्यभिचारी-संयोगाद्रस निष्पतिः " के चार व्याख्याकार विशेषरूप से विख्यात हैं -
- भट्टलोल्लट (उत्पत्तिवाद, आरोपवाद )
- शंकुक (अनुमितिवाद )
- भट्टनायक (भुक्तिवाद, भोगवाद )
- अभिनवगुप्त ( अभिव्यक्तिवाद )
29) गिरीश कनार्ड का सम्बन्ध किस विधा से है - *
1/1
Feedback
गिरीश कनार्ड मूल रूप से कन्नड़ भाषा के लेखक हैं | इनका प्रसिद्ध नाटक है - 'ययाति' |
30) 'आगरा बाजार' किस विधा की रचना है - *
1/1
Feedback
यह हबीब तनवीर का प्रसिद्ध नाटक है |
31) ध्वनि-सम्प्रदाय के प्रवर्त्तक हैं - *
1/1
Feedback
इनकी कृति हैं- 'ध्वन्यालोक' | 'ध्वन्यालोक' की टिका अभिनवगुप्त ने 'ध्वन्यालोक-लोचन' नाम से लिखी |

- कुंतक (वक्रोक्ति सम्प्रदाय )
- भामह (अलंकार सम्प्रदाय )
32) दग्धाक्षर से शुरू होने वाला महाकाव्य है- *
1/1
Feedback
वर्ण विचार की दृष्टि से काव्यशास्त्र तथा छंदशास्त्र के सभी विद्वानों ने मूल रूप से ‘झ भ र ष ह’ केवल पाँच प्रमुख दग्धाक्षर माने हैं, जिनका काव्य रचना की प्रथम पंक्ति के प्रथम शब्द के प्रारम्भ में प्रयोग अशुभ माना जाता है | आदिकाल,मध्यकाल एवं रीतिकाल के कवि तो इसका पालन करते हैं किन्तु आधुनिक युग में कुछ कवि इन सिद्धांतों को रूढिवादिता मानकर नकार देते हैं |

जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित 'कामायनी' के 'चिंता' सर्ग की प्रथम पंक्ति " हिमगिरि के उत्तुंग शिखर पर, बैठ शिला की शीतल छाँह " में प्रयुक्त प्रथम शब्द ‘हिमगिरी’ में ‘ह’ तथा ‘र’ वर्ण दग्धाक्षर हैं |
33) 'पउमचरिउ' किस भाषा में लिखा गया- *
1/1
Feedback
यह स्वयंभू की रचना है | इसमें राम के चरित्र का वर्णन मिलता है | इस रचना को स्वयंभू के पुत्र त्रिभुवन ने पूरा किया था |

- स्वयंभू को अपभ्रंश का 'वाल्मीकि' तथा 'व्यास' कहा जाता है |
34) व्यंजना शब्द शक्ति का सम्बन्ध किससे है - *
1/1
Feedback
मुख्यार्थ, वाच्यार्थ का सम्बन्ध 'अभिधा' तथा लक्ष्यार्थ का सम्बन्ध लक्षणा शब्द शक्ति से हैं |
35) कामायनी में कुल कितने सर्ग हैं - *
1/1
Feedback
यह जयशंकर प्रसाद का प्रसिद्ध महाकाव्य है | इसमें 15 सर्ग हैं | शांत रस, ताटंक छंद तथा आनंदवाद (समरसतावाद ) दर्शन हैं | मुख्य पात्र हैं
- मनु (मन का प्रतीक )
- श्रद्धा ( हृदय का प्रतीक )
- इड़ा (बुद्धि का प्रतीक )
- कुमार ( मानव का प्रतीक )


सर्गों का क्रम हैं - चिंता, आशा, श्रद्धा, काम, वासना, लज्जा, कर्म, ईर्ष्या, इड़ा, स्वप्न, संघर्ष, निर्वेद, दर्शन, रहस्य, आनंद |
36) 'नाख़ून क्यों बढ़ते हैं' किस विधा की रचना है - *
1/1
Feedback
यह हजारीप्रसाद द्विवेदी का प्रसिद्ध निबंध है |
37) 'जूठन' किसकी आत्मकथा है - *
1/1
Feedback
यह प्रसिद्ध दलित आत्मकथा है | इसका प्रकाशन वर्ष 1997 ई. है |

- हिंदी की पहली दलित आत्मकथा
'अपने-अपने पिंजरे' (1995) - मोहनदास नैमिशराय

- हिंदी की पहली दलित महिला आत्मकथा लेखिका
- कौशल्या बैसंती - दोहरा अभिशाप (1999 ई. )
38) 'ज़िंदगीनामा' किसका उपन्यास है - *
1/1
Feedback
इसका प्रकाशन वर्ष 1979 ई. है | वर्ष 1980 ई. में इस रचना पर कृष्णा सोबती को 'साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था |

- वर्ष 2017 में सोबती जी को सम्पूर्ण साहित्य पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला |

- इनके अन्य महत्वूर्ण उपन्यास है
-मित्रों मरजानी
-सूरजमुखी अँधेरे में
-दिलोदानिश
-समय सरगम (व्यास सम्मान
39) 'अल्मा कबूतरी' किस विधा की रचना है - *
1/1
Feedback
यह मैत्रेयी पुष्पा का उपन्यास है | प्रकाशन वर्ष - 2000 ई.
40) 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' किसकी कविता है - *
1/1
Feedback
इसका प्रकाशन वर्ष 1964 ई. है | मुक्तिबोध तारसप्तक के कवि है 1964 से पूर्व इनका कोई काव्य संकलन नहीं छपा था | मुक्तिबोध की मृत्यु 1964 ई. में हुई | मरणासन्न स्थिति में उनका प्रथम काव्य संकलन 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' प्रकाशित हुआ था |

- रामस्वरूप चतुर्वेदी ने लिखा है-
"मुक्तिबोध का काव्य-संकलन 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' एक बड़े कलाकार की 'स्कैच-बुक' लगता है |"

Comments

A list of Blog Posts (Playlist)

Show more

Follow us on Twitter

आपकी आगंतुक संख्या