विश्व साक्षरता दिवस कविता Poem on International Literacy Day in Hindi

शिक्षा एक अनमोल रत्न है,गली-गली लगाओ नारा 
एक साथ सब मिल–झुलकर,बोलो शिक्षा का जयकारा 
शिक्षा ही महान बनाती, शिक्षा ही जीना सिखाती 
बिन शिक्षा पशु है मानव फैला दो ये बात जग सरा 
गली-गली लगाओ नारा, शिक्षा से मिटता अंधियारा 
शिक्षा जैसा दान नही, शिक्षा से बडा कोई काम नही 
शिक्षा से ही जमीर जागता, शिक्षा से ही अज्ञान भागता 
जब शिक्षित होगा नर-नारी, तभी मिटेगी दिक्कत सारी 
शिक्षा से ही तन मन खिलता,फैला दो ये बात जग सारा 
गली-गली लगाओ नारा, शिक्षा से मिटता अंधियारा 
शिक्षा से लोभ, लालच मिटे तृष्णा, शिक्षा से ही मिले कृष्णा 
शिक्षा से संस्कार मिले, शिक्षा से शिष्टाचार मिले 
शिक्षा से ही दौलत आती, शिक्षा ही मुकाम दिलाती 
शिक्षित व्यक्ति भूखा नही रहता, फैला दो ये बात जग सारा 
गली-गली लगाओ नारा, शिक्षा से मिटता अंधियारा 
शिक्षा में असली जान है, शिक्षा गीता का ज्ञान है 
शिक्षा में छुपे प्रकृति के राज,जिसे कहते हम विज्ञान है 
शिक्षा से ही राज मिले, शिक्षा से ही ताज खुले 
शिक्षा ही इतिहास पलटती, फैला दो ये बात जग सारा 
गली-गली लगाओ नारा, शिक्षा से मिटता अंधियारा 
जब पढोगे, तभी बढोगे, बनोगे एक दूजे का सहारा 
विकास के पथ पर चलना है तो, खत्म करो नफरत का अंगारा 
शिक्षा ही बाईबल का कोना, शिक्षा ही मक्का मदीना
शिक्षा ही वेदों का सार, शिक्षा ही रब का दरबार 
शिक्षित ही अधिकार मांगता, फैला दो ये बात जग सारा 
गली-गली लगाओ नारा, शिक्षा से मिटता अंधियारा 
शिक्षा ही स्वरूप बनाती, शिक्षा ही राह दिखाती 
शिक्षा दीपक की वो लौ है,जो राज खोलती तिलिस्म का सारा 
लिख फलसफा तकदीर का, बहा देती अमृत की धारा 
शिक्षा रही है हिन्द की धरोहर, शिक्षा पवित्र जैसे मानसरोवर
फिर शिक्षा में क्यों पिछडे हम, फैला दो ये बात जग सारा 
गली-गली लगाओ नारा, शिक्षा से मिटता अंधियारा
Image result for literary day in hindi

Comments

A list of Blog Posts (Playlist)

Show more

Follow us on Twitter

आपकी आगंतुक संख्या